Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सर्राकला में डॉ. भीमराव अंबेडकर गुरुकुल पुस्तकालय खुला:मोतीपुर थाना अध्यक्ष ने किया...

सर्राकला में डॉ. भीमराव अंबेडकर गुरुकुल पुस्तकालय खुला:मोतीपुर थाना अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, छात्रों को मिलेगा लाभ


बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सर्राकलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर गुरुकुल पुस्तकालय एवं स्वयं अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया मुख्य अतिथि थे, जबकि सीमा जागरण मंच के सह प्रचार प्रमुख (अवध प्रांत) योगेंद्र मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आनंद चौरसिया और योगेंद्र मौर्य ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने पुस्तकालय के संस्थापक केडी राव को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पुस्तकालय युवाओं में शिक्षा और एकाग्रता को बढ़ावा देंगे, खासकर ऐसे समय में जब युवाओं का रुझान नशे की ओर बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस पुस्तकालय की पहली शाखा मिहींपुरवा में लगभग दो वर्ष पहले से संचालित है। वहां सैकड़ों छात्र अध्ययन कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। इस अवसर पर राम सागर इंटर कॉलेज के विकास सिंह, प्रशांत मौर्य, सुनील वर्मा, संदीप वर्मा, मनीष मौर्य, लालमोहर, जगदीश चौहान, अक्षय कुमार अंबेडकर, अवधेश प्रताप, पिंटू राज, रोशन, सरोज मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments