Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव NBEMS राष्ट्रीय परीक्षा की परीक्षक नियुक्त:बस्ती मेडिकल कॉलेज की...

डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव NBEMS राष्ट्रीय परीक्षा की परीक्षक नियुक्त:बस्ती मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा में वृद्धि

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के महर्षि वशिष्ठ स्वायत्तशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती के फिजियोलॉजी विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली ने फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड (FNB) कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए परीक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से महाविद्यालय की शैक्षणिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। NBEMS देश में स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिक्षा की एक प्रतिष्ठित संस्था है। यह केवल उन्हीं विशेषज्ञ चिकित्सकों को परीक्षक के रूप में चुनता है, जिन्होंने अपने विषय में उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, अनुभव और विशेषज्ञता स्थापित की हो। डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव का चयन उनकी अकादमिक उत्कृष्टता और वर्षों के अनुभव का प्रमाण है। कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी हृदय रोग विज्ञान की एक उन्नत सुपर स्पेशियलिटी शाखा है। इसमें हृदय की धड़कन से जुड़े जटिल रोगों की जांच, निदान और उपचार किया जाता है। इस विषय की राष्ट्रीय परीक्षा में परीक्षक के रूप में नियुक्त होना चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, रेजिडेंट डॉक्टरों और विद्यार्थियों ने डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इससे मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीयता को नई पहचान मिलेगी। डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव की यह उपलब्धि न केवल महर्षि वशिष्ठ स्वायत्तशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती बल्कि पूरे बस्ती जनपद और पूर्वांचल के लिए भी गौरव का विषय है। इससे युवा चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, उपप्रचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. समीर श्रीवास्तव, डॉ. श्याम सुंदर केसरी, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. विकास गुप्ता और डॉ. अल्का शुक्ला सहित अन्य ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments