Homeदेश (National)'न इलाज चल रहा और न ही रिपोर्ट दी जा रही', सोनम...

‘न इलाज चल रहा और न ही रिपोर्ट दी जा रही’, सोनम की पत्नी ने लगाया बड़ा आरोप

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने अभी तक पति के स्वास्थ्य से जुड़ी रिपोर्ट नहीं दी। उनको निगरानी में रखा गया और सिर्फ टेस्ट हो रहे हैं। अभी कोई इलाज नहीं चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने समय-समय पर सेहत की निगरानी करने कहा था। अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश नहीं दिया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं है।

गीतांजलि जे. आंग्मो ने अपनी एक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है। मेरी, परिवार और उनके डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें (सोनम) मुंह या नसों के जरिये कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘लव जिहाद बढ़ा रहे हैं आमिर खान…’, लॉरेंस गैंग ने दी धमकी, पुलिस अलर्ट

गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा, ‘अभी कोई इलाज नहीं चल रहा है। केवल निगरानी और टेस्ट किए जा रहे हैं। हम किसी बाहरी लैब से टेस्ट करवाने जा रहे हैं, क्योंकि हमें बताया गया कि पोटैशियम का स्तर 2.9 पहुंच गया। मगर यह सही नहीं लग रहा है। कल यह 4.3 था तो आज यह इतना कैसे हो सकता है। हमें अभी तक रिपोर्ट भी नहीं दी गई। हम कोई भी दवा देने से पहले किसी दूसरी लैब से इसकी पुष्टि करना चाहते हैं।’

अब भी भूख हड़ताल में सोनम वांगचुक

उन्होंने यह भी बताया कि वह (सोनम) अब भी भूख हड़ताल पर हैं। वे चीनी नहीं खा रहे हैं। पहले की तरह सिर्फ नमक पानी ले रहे हैं। मैं शुक्रगुजार हूं कि सरकार ने उन्हें यहां लाने की परवाह की, लेकिन आगे के कदम हम खुद उठाएंगे। इस मामले में सरकार के दखल की कोई आवश्यकता नहीं है। वह निश्चित रूप से कमजोर हैं, मंसपेशिया कमजोर हैं, जो किसी भी उपवास के दौरान होता है, लेकिन वह सचेत और बहुत मजबूत हैं।

‘हाई कोर्ट ने नहीं दिया था अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश’

गीतांजलि ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने सोनम को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश नहीं दिया था। उन्होंने कहा, ‘हाई कोर्ट के आदेश में अस्पताल में भर्ती करने की बात नहीं कही गई थी। उसमें बस यह कहा गया था कि व्यक्ति की सेहत सबसे जरूरी है और समय-समय पर उसकी निगरानी होनी चाहिए। अस्पताल में भर्ती करने का आदेश नहीं दिया था। यह हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘ब्रिटेन में दिलाएंगे एडमिशन…’, पढ़ाई के नाम पर ठगी, पकड़ा गया मास्टरमाइंड

अस्पताल की बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंतर-मंतर के अलावा सफदरजंग अस्पताल के भीतर व आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने धरनास्थल पर लाठीचार्ज किया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया। पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया था।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) सचिन शर्मा ने कहा, ‘दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश, उनके स्वास्थ्य की हालत और डॉक्टरों की सलाह के अनुरूप सोनम वांगचुक को हम आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां वह चिकित्सकीय देखरेख में हैं।’


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments