सिंदुरिया, मिठौरा विकासखंड के ग्राम लेदवा में सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। सरकारी स्वच्छता अभियानों और रोस्टर के अनुसार नालियों की सफाई के दावों के बावजूद, लेदवा गांव में लगभग दो माह से एक मुख्य नाली जाम पड़ी है। इसके कारण गंदगी फैल रही है और ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गांव में वाजिब अली के घर से लेकर पप्पू जायसवाल के घर तक करीब 100 मीटर लंबी नाली पूरी तरह से कचरे और खरपतवार से अटी पड़ी है। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी रुक गया है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण फरीदन अली, अहमद अली, हसन अली, पप्पू जायसवाल और राकेश जायसवाल ने बताया कि यह नाली कई महीनों से जाम है। उनका आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव में नहीं आते और शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इस मामले में एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि नाली जाम है तो जल्द ही उसकी सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लेदवा में दो माह से नाली जाम:गंदगी से बीमारियों का खतरा, सफाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











