बरगदवा थाना क्षेत्र के खैरहवा जंगल गांव से कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज कस्बे में गई बारात के दौरान हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कॉर्पियो चालक अजीज (26) की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। दो अन्य घायलों का अभी भी गोरखपुर में इलाज चल रहा है। दरअसल, 29 अप्रैल को खैरहवा जंगल गांव से पांच लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर कप्तानगंज बारात में जा रहे थे। देर रात करीब 10:30 बजे बाराती कप्तानगंज कस्बे के दुर्गा चौक के पास पहुंचे ही थे कि स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में खैराटी गांव निवासी राहुल यादव (24) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चालक अजीज, ऋषिकेश चौहान और रामनयन गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया था। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह चालक अजीज ने भी दम तोड़ दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव की आंखें नम हैं। वहीं, थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सड़क हादसे में घायल चालक की आठ दिन बाद मौत:बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी थी, अब तक दो की जान गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












