बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार और टेम्पो में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में टेम्पो चालक की मौत हो गई, साथ ही कई यात्री भी घायल हो गए। घटना गायघाट चौराहे के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो (UP 11 CT 0563) और टेम्पो (UP 40 CT 1539) के बीच सीधी टक्कर हो गई। टेम्पो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। दुर्घटना में टेम्पो चालक सुनील कुमार वर्मा पिता पीतांबर वर्मा, निवासी शिवालय बाग मेहरवान नगर, नानपारा, बहराइच) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
बोलेरो-टेम्पो की भीषण टक्कर में चालक की मौत:बहराइच में कई सवारियां घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












