HomeHealth & Fitnessगुवाहाटी में 39 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी में 39 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी महानगर में प्रतिबंधित मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। विशेष सूचना के आधार पर गड़चुक पुलिस ने बोरागांव इलाके में बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की है।

पुलिस ने एक ट्रक (एएस-01वीसी-1396) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 15 पैकेट याबा टैबलेट और आठ पैकेट हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित ड्रग्स को इंफाल से गुवाहाटी लाया जा रहा था। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 39 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस मामले में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ग्वालपाड़ा निवासी अब्दुल कादिर और शरीफुल इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments