Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)62वीं वाहिनी एसएसबी की खो-खो टीम का शानदार प्रदर्शन:श्रावस्ती में चारों मुकाबलों...

62वीं वाहिनी एसएसबी की खो-खो टीम का शानदार प्रदर्शन:श्रावस्ती में चारों मुकाबलों में जीत, जवानों में खुशी


श्रावस्ती में जनपद के भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा के जवानों ने खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। SSB ने शुक्रवार को 11:00 बजे के बाद जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, लखीमपुर खीरी में आयोजित अंतर वाहिनी खो-खो प्रतियोगिता में 62वीं वाहिनी की पुरुष टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान 62वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी शारीरिक दक्षता, फुर्ती और बेहतर तालमेल का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेले और प्रतिद्वंद्वी टीमों के सामने मजबूत चुनौती पेश करते हुए सभी चार मैच अपने नाम किए। टीम की सफलता में जवानों के बीच बेहतर सामंजस्य, अनुशासन, तेज निर्णय लेने की क्षमता और सामूहिक प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते हुए टीम भावना का परिचय दिया। लगातार चार जीत के साथ 62वीं वाहिनी की पुरुष खो-खो टीम ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने विजयी टीम के सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद जवानों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करते हैं। शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती कमांडेंट वरुण ने आगे कहा कि सीमा सुरक्षा जैसे चुनौतीपूर्ण दायित्व के साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन जवानों के सर्वांगीण विकास को दर्शाता है। यह उनकी शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती का भी परिचायक है। चारों मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और कार्मिकों ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments