Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैदुवा में पाइपलाइन खुदाई से रास्ता खराब:आने-जाने में ग्रामीणों को हो रही...

कैदुवा में पाइपलाइन खुदाई से रास्ता खराब:आने-जाने में ग्रामीणों को हो रही दिक्कत, बारिश में बढ़ेगी परेशानी


श्रावस्ती जिले के कैदुवा ग्राम सभा में पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत ककांधू ग्राम सभा के अधीन आता है। खुदाई के कारण सड़क पूरी तरह से ऊबड़-खाबड़ हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों राकेश, पिंटू, हरीश और दुर्गेश सहित कई लोगों ने बताया कि इस रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों की आवागमन की समस्या दूर हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments