महराजगंज में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप के कारण लोग परेशान हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच तेज बदन दर्द, कंपकपी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में बीते एक सप्ताह में बुखार के मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। पहले ओपीडी में रोजाना करीब 100 बुखार के मरीज पहुंच रहे थे, अब यह संख्या बढ़कर करीब 200 हो गई है। इनमें अधिकांश मरीज तेज बदन दर्द, कंपकपी और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी वार्ड में भी तेज बुखार से पीड़ित 15 मरीज पहुंचे। इलाज के बाद अधिकांश मरीजों को घर भेज दिया गया। तीन दिन से बुखार में था 15 वर्षीय धीरेंद्र मुजहना गांव निवासी रामकेश अपने 15 वर्षीय बेटे धीरेंद्र का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र को तीन दिन से तेज बुखार और शरीर में दर्द था। गांव से दवा लेने के बावजूद आराम नहीं मिला तो उसे जिला अस्पताल लेकर आए। इलाज के बाद बेटे की हालत में सुधार हुआ और डॉक्टरों ने एक सप्ताह की दवा दी है। वहीं शिकारपुर निवासी विमला देवी भी तेज बुखार का इलाज कराने अस्पताल पहुंचीं। इंजेक्शन लगने के बाद उन्हें राहत मिली। खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह डॉक्टरों ने बदलते मौसम में संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने, गुनगुना पानी पीने और संतुलित भोजन करने को कहा है। डॉक्टरों के मुताबिक लंबे समय तक खुले में रखे कटे फलों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। वहीं तेज धूप से आने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी पीने से भी बचना चाहिए। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं, गंभीर मरीज भर्ती किए जा रहे जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डॉक्टर सभी मरीजों का बेहतर इलाज करने में जुटे हैं। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने सभी डॉक्टरों को समय से ओपीडी में पहुंचकर मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ा बुखार:जिला अस्पताल की OPD और इमरजेंसी में मरीज दोगुने; रोज 200 पहुंच रहे अस्पताल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












