Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में डंपर ने टेंपो चालक को मारी टक्कर, मौत:पैर कटकर अलग...

बस्ती में डंपर ने टेंपो चालक को मारी टक्कर, मौत:पैर कटकर अलग हुआ, मुंडन संस्कार में जा रहे आठ लोग घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-बांसी मार्ग पर कोहरा चौराहे के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी अयोध्या में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। सिद्धार्थनगर जिले के डिडई थाना क्षेत्र के डारीडीहा निवासी नारायण तिवारी अपने परिवार के साथ तीन टेंपो में सवार होकर अयोध्या जा रहे थे। रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा चौराहे पर वे एक रिश्तेदार को साथ लेने के लिए सड़क किनारे रुके थे। इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में डारीडीहा निवासी टेंपो चालक ओमप्रकाश (40) पुत्र सत्यदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में डारीडीहा, सिद्धार्थनगर की संगीता, सुशीला, निर्मला, झिनका, प्रमिला शामिल हैं। इनके अलावा, रुधौली क्षेत्र के मझौआ खुर्द निवासी रत्नेश, अर्चना, रियांश और एक अन्य निर्मला भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments