HomeHealth & Fitnessखाएं पके केले का चीला, खाने में रुई जैसे मुलायम

खाएं पके केले का चीला, खाने में रुई जैसे मुलायम

केले का चीला :नाश्ते में एक जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो आपको पके केले का चीला जरूर ट्राई करना चाहिए। चीला नाश्ता का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। सुबह खाने के लिए केले का चीला परफेक्ट ऑप्शन है। केला में पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है। आप इसे दूध और घी डालकर तैयार करते हैं तो इससे शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं। केले से चीला बनाना आसान है। बच्चों को टिफिन में केले का चीला बनाकर दे सकते हैं। इसका स्वाद एकदम पैन केक जैसा लगता है। फटाफट नोट कर लें केला से चीला बनाने की रेसिपी।

केले का चीला बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- चीला बनाने के लिए आपको 2 केला लेने होंगे जो अच्छी तरह से पके हों। केलो को धोकर छील लें और ब्लैंडर में डालकर पीस लें। पिसे हुए केला में आधा कप दूध डालकर मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में 2 चम्मच शहद और जरूरत के हिसाब से गेहूं का आटा मिला लें। सारी चीजों को फेंटकर एक स्मूद बैटर बना लें। 

दूसरा स्टेप- अब चाली बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन या तवा लें। थोड़ा घी डालकर इसे चिकना कर लें। दवा को मीडियम फ्लेम पर गर्म होने दें और फिर गैस धीमी करके 1 बड़ी कलछी से बैटर डालकर फैला दें। अब इसे अपने हिसाब से पतला या हल्का मोटा चीला जैसा बना लें।

तीसरा स्टेप- ऊपर से कवर कर दें और चीला को धीमी आंच पर पकाएं। जब चीला दोनों तरफ से सिंकने के बाद गोल्डन कलर का हो जाए तो निकाल लें। अब चीला पर थोड़ा शहद डालें इससे चीला एकदम पैन केक जैसे स्वाद वाला लगेगा। थोड़े कटे हुए केले के टुकड़े सजाकर केले का चीला सर्व करें। 

चौथा स्टेप- बच्चों को आप इस चीला पर थोड़ा चॉकलेट सिरप डालकर भी दे सकते हैं। अगर चीला को ज्यादा मीठा बनाना है तो बैटर में थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं। इस तरह चीला बनाकर खाएंगे तो स्वाद भी भरपूर मिलेगा और पेट भी आसानी से भर जाएगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments