घुघली थाना क्षेत्र के बारी गांव चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय वृद्ध रामधनी गुप्ता की मौत हो गई। वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बारीगांव बिल्लर टोला निवासी रामधनी गुप्ता पुत्र मूरत गुप्ता के रूप में हुई है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर घुघली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस अस्पताल पहुंची है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:बारी गांव चौराहे पर हुआ हादास, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












