HomeHealth & Fitnessऋषिकेश में भूमिगत होंगी बिजली लाइनें, 548 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

ऋषिकेश में भूमिगत होंगी बिजली लाइनें, 548 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

ऋषिकेश। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में विद्युत अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 548 करोड़ की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसमें ऋषिकेश में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए 489 करोड़ और हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में स्काडा प्रणाली के लिए 59 करोड़ शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार किया है।

केन्द्रीय विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में यह जानकारी दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय लेते हुए आरडीएसएस योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में विद्युत वितरण अवसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं भूमिगत केबलिंग कार्यों के लिए 489 करोड़ तथा ऋषिकेश, हरिद्वार एवं देहरादून शहरों में एससीएडीए, डीएमएस, ओएमएस प्रणाली के लिए 59 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत परियोजनाओं का शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के आयोजन के दृष्टिगत आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के विकास में भी सहायता मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments