Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी में भीषण गर्मी से बिजली आपूर्ति चरमराई:दिन में धूप, रात में...

बढ़नी में भीषण गर्मी से बिजली आपूर्ति चरमराई:दिन में धूप, रात में उमस से लोग परेशान, घंटों गुल रहती है बिजली


बढ़नी क्षेत्र में भीषण गर्मी और बिजली संकट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नौतपा की शुरुआत से पहले ही दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। इस गर्मी के बीच बिजली विभाग की अघोषित कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया है।बढ़नी कस्बा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रात होते ही घंटों बिजली गुल रहती है, जिससे उमस के कारण लोग हाथ के पंखे से रात काटने को मजबूर हैं। इस अव्यवस्था को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और उपभोक्ताओं में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हर साल मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन गर्मी आते ही बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। विद्युत विभाग के जेई जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। उनके अनुसार, 132 KV सब-स्टेशन से रोस्टिंग का शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसका पालन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments