बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। परिवार ने युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो सुमेरपुर गांव का निवासी था। वह सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। देर रात सबुना गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर बलहा से भाजपा विधायक सरोज सोनकर देर रात मृतक के घर पहुंचीं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और रुपईडीहा थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पहले अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। विधायक और अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात करीब 1 बजे रोहित का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि शमशाद, अतीक, आसिफ, आफताब और सलमान सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। रुपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
बहराइच में युवक का पेड़ से लटकता शव मिला:भाजपा विधायक पहुंचीं मृतक के घर, 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












