Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पेड़ में आग लगने से विद्युत सप्लाई बाधित:बहराइच के नवाबगंज में इंसुलेटर...

पेड़ में आग लगने से विद्युत सप्लाई बाधित:बहराइच के नवाबगंज में इंसुलेटर फाल्ट से बिजली गुल


बहराइच के नवाबगंज में रविवार शाम एक यूकेलिप्टस के पेड़ में इंसुलेटर फाल्ट होने से आग लग गई। इस घटना के कारण नवाबगंज और नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह घटना रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज नानपारा मार्ग पर मथुरा पुल के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। पेड़ से बंधे इंसुलेटर में खराबी आने के कारण पेड़ धू-धू कर जलने लगा। आग लगने से मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। जब तक विद्युत आपूर्ति बंद नहीं की गई, तब तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। विद्युत तार जलने से नवाबगंज और नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नवाबगंज नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता बृजेश गुप्ता ने बताया कि विद्युत कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई है और आपूर्ति शाम तक बहाल कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments