#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा के खटीक टोला में तीन दिनों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गांव के 70 से अधिक घरों में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बिजली नहीं थी, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। दैनिक भास्कर ने सोमवार रात इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशन के बाद विद्युतकर्मियों ने रात में ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर तकनीकी खराबी को ठीक किया। तीन दिनों तक बिजली न होने से ग्रामीणों का आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। दिन तो किसी तरह कट जाता था, लेकिन रातें अंधेरे में गुजारना मुश्किल हो रहा था। गांव के गुड्डू, शिवाकांत, फागू, आशीष और अब्दुल्ला सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन बाद बिजली आने से उन्हें काफी राहत मिली है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई मो. शफीक ने बताया कि गांव का खराब ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खटीक टोला में तीन दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल:खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बाद ग्रामीणों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











