Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने जन्मदिन पर किया रक्तदान:पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण...

इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने जन्मदिन पर किया रक्तदान:पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का दिया संदेश


सिद्धार्थनगर। पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया और पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण तथा मानव सेवा का संदेश दिया। वह सिसवा बुजुर्ग, सेमरी खानकोट, इटवा (जनपद सिद्धार्थनगर) के निवासी हैं। इस अवसर पर इंजीनियर शुक्ला ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे उन्हें जन्मदिन पर उपहार देने के बजाय एक पौधा लगाकर धरती को हराभरा बनाने में अपना योगदान दें। उनकी इस अपील का व्यापक असर देखने को मिला। जितेंद्र यादव, रमेश सिंह, राकेश यादव सहित कई लोगों ने पौधरोपण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है, जबकि पौधरोपण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments