Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भरत तिवारी प्रकरण परशुराम सेना ने निकाला विशाल कैंडल मार्च:रमपुरवा से चौकी...

भरत तिवारी प्रकरण परशुराम सेना ने निकाला विशाल कैंडल मार्च:रमपुरवा से चौकी चौराहे तक सैकड़ों लोग, बिहार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी


महसी क्षेत्र में भरत तिवारी प्रकरण को लेकर परशुराम सेना ने शनिवार शाम एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च परशुराम मंदिर, रमपुरवा से शुरू होकर चौकी चौराहे तक गया, जिसमें महसी क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बिहार पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पूरे मार्ग पर “भरत तिवारी को न्याय दो” और “बिहार पुलिस मुर्दाबाद” जैसे नारे गूंजते रहे। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कैंडल मार्च में आदर्श शुक्ल, पुंडरीक पाण्डेय, श्रीप्रकाश, सुनील, देवेश चन्द्र मिश्र, शिवेंद्र सिंह,रविकांत मिश्रा दीपक त्रिवेदी, दिलीप त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, ठाकुर प्रसाद, पवन कुमार, मनोज अवस्थी, भानू पांडे, पंकज मिश्र, नीरज, मोहित मिश्र, प्रदीप, दिलीप मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments