HomeHealth & Fitnessमुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, मदिरा दुकानों पर चला सघन...

मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, मदिरा दुकानों पर चला सघन निरीक्षण

  • दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। अपर मुख्य सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में 16 जुलाई 2026 को विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में समस्त देशी थोक अनुज्ञापियों की बैठक आहूत करी गई जिसमें उन्हें 42.8% में 100 ML का पर्याप्त स्टॉक रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं फुटकर दुकानों पर अधिक से अधिक निकासी देने हेतु निर्देशित किया गया। 

आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया; पोज़ मशीन से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के साथ ही दुकानों पर रखे स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया , मदिरा अपने निर्धारित मूल्य पर ही बिक रही है की नहीं, इसको सुनिश्चित करने के लिए गोपनीय टेस्ट परचेस कराये गए ; दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने के लिए निर्देशित किया गया। 

साथ ही संचित स्टॉक में से रैंडमनली बोतलों को निकालकर उनपर लगे QR कोड को विभागीय ऐप के माध्यम चेक किया गया । साथ ही समस्त देशी दुकानों पर 42.8% की 100 ML की मदिरा को रखने के लिए निर्देशित किया गया ।  साथ ही आबकारी निरीक्षकों द्वारा ग्राम गादला एवं जोली में दबिश की कार्यवाही की गई ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments