HomeHealth & Fitnessसारण में साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन,जुटे देशभर के नेत्र...

सारण में साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन,जुटे देशभर के नेत्र विशेषज्ञ

सारण । मस्तीचक ग्रामीण भारत में नेत्र चिकित्सा की पहुँच और जन-जागरूकता को लेकर रविवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के मस्तीचक स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। अखंड ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में एम्स दिल्ली, शंकर नेत्रालय और अरविंद आई केयर जैसे 30 से अधिक संस्थानों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

कॉन्क्लेव का सबसे आकर्षण रीस्टोरिंग विजन यू एस ए के साथ हुआ समझौता रहा। संस्था के सीईओ इयान रॉजर्स और अखंड ज्योति के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अजीत पोद्दार के बीच हुए इस समझौते के तहत बिहार के गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क रीडिंग चश्मे वितरित किए जाएंगे। यह पहल उन बुजुर्गों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी जो आर्थिक तंगी के कारण निकट दृष्टि दोष का इलाज नहीं करा पाते। इस वर्ष कॉन्क्लेव का मुख्य विषय कम्युनिटी केयर ऐज़ मार्केट इंटेलिजेंस रहा। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि नेत्र सेवाओं को केवल अस्पताल की चहारदीवारी तक सीमित नहीं रखा जा सकता। एम्स के डॉ प्रवीण वशिष्ठ और अरविंद आई केयर के थुल्सीराज रविल्ला सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इलाज से ज्यादा जरूरी जागरूकता और हेल्थ सीकिंग बिहेवियर विकसित करना है।

कार्यक्रम में डॉ राजवर्धन आज़ाद, प्रो जी.वी.एस. मूर्ति, डॉ पार्थ बिस्वास, कर्नल डॉ मधु भदौरिया और डॉ कौशिक मुरली जैसे देश के दिग्गज चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु यह रहा कि कैसे तकनीक और डेटा के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर जाँच और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।यह कॉन्क्लेव ग्रामीण बिहार के लाखों लोगों के लिए बेहतर रोशनी की उम्मीद बनकर उभरा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments