#बस्ती_न्यूज
बस्ती शहर के कंपनीबाग क्षेत्र में स्थित चिंटू टेंट हाउस में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। टेंट हाउस संचालक रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच आग लगने की जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टेंट, कपड़े और सजावटी सामग्री जैसी ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक टेंट हाउस का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद देर रात तक इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कंपनीबाग के चिंटू टेंट हाउस में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख, बस्ती में दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
RELATED ARTICLES












