Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला को रसेल वाइपर ने काटा, हालत गंभीर:जिला अस्पताल रेफर, गोरखपुर मेडिकल...

महिला को रसेल वाइपर ने काटा, हालत गंभीर:जिला अस्पताल रेफर, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी


कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घोडनर में खेत में काम कर रही एक महिला को एशिया के सबसे खतरनाक सांप रसेल वाइपर ने काट लिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को घोडनर ग्राम सभा के टोला श्रीनगर में 50 वर्षीय यशोदा देवी खेत में काम कर रही थीं, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। गंभीर रूप से घायल यशोदा देवी को परिजन निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की जानकारी के बाद वन जीव रक्षक टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू किया। वनरक्षक रामबचन साहनी ने बताया कि रसेल वाइपर एशिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। इसके काटने के कुछ घंटों के भीतर मौत हो सकती है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments