Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छप्पर की घारी में आग, दो गायें झुलसीं:रुधौली के दसिया में घटना;...

छप्पर की घारी में आग, दो गायें झुलसीं:रुधौली के दसिया में घटना; किसान भी झुलसा

#बस्ती_न्यूज

रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दसिया के पुरवा कुड़निया में बीती रात एक छप्पर की घारी में आग लग गई। इस घटना में दो गायें बुरी तरह झुलस गईं, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में एक किसान भी घायल हो गया। पशु चिकित्सकों द्वारा गायों का इलाज किया जा रहा है। यह घटना बीती रात उस समय हुई जब किसान अजीत कुमार पुत्र सुखराम ने अपने घर के बगल बनी घारी से गायों के चिल्लाने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर अजीत तुरंत घारी के पास पहुंचे और आग देखकर दोनों गायों की रस्सियां हसुए से काटकर उन्हें बाहर निकाला। इसी दौरान अजीत के ऊपर जलता हुआ बांस का एक टुकड़ा गिर गया, जिससे वह भी झुलस गए। हालांकि, उन्होंने अपनी जान बचाई। जब तक परिवार के अन्य सदस्य स्थिति को समझ पाते, तब तक घारी में रखा सारा लकड़ी और भूसा जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर पशुचिकित्साधिकारी दसिया डॉ. नुरुल हुदा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गायों की गंभीर हालत देखते हुए डॉ. राजीव कुमार को भी बुलाया। दोनों डॉक्टरों ने मिलकर गायों का इलाज किया। डॉ. हुदा ने बताया कि दोनों गायें गर्भवती हैं और 50 प्रतिशत से अधिक जल चुकी हैं। हल्का लेखपाल अरुण कुमार ने भी मौके पर हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments