Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेनीगंज की दो दुकानों में आग:कॉस्मेटिक और किराना शॉप में भीषण आग,...

बेनीगंज की दो दुकानों में आग:कॉस्मेटिक और किराना शॉप में भीषण आग, दमकल के पहुंचने से पहले ही लाखों का नुकसान


महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित बेनीगंज ग्राम पंचायत के छावनी टोले पर देर रात एक किराना और कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी पड़ोसी जलालुद्दीन ने दुकान मालिक गणेश साहनी को दी। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को भी दी गई। हालांकि, दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। आग लगने से दुकान में रखा फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक, कॉस्मेटिक उत्पाद, किराना सामग्री, गेहूं-चावल और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। दुकान मालिक गणेश साहनी के अनुसार, इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीण रिंकू दुबे और अन्य लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। हल्का लेखपाल सत्येंद्र ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए मौके का निरीक्षण किया जाएगा और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार मुआवजा दिया जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments