HomeHealth & Fitnessजनपद स्तरीय एआरपी बेसिक शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

जनपद स्तरीय एआरपी बेसिक शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

  • स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ने एआरपी शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

बाराबंकी। डायट ‎प्राचार्य, उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर बाराबंकी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी की अध्यक्षता में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा के आलोक में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग के द्वारा जनपद के समस्त ए आर पी को प्रशिक्षण दिया गया।

नोडल प्रवक्ता लालचंद ने बताया की जनपद के समस्त एआरपी शिक्षकगण ने बड़े ही तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लिया। शिक्षक एमआई नादिम ने बताया कि ये सभी प्रशिक्षण प्राप्त करता ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने ब्लॉक के शिक्षकों को ऍफ़ एल एन प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। 

अंतिम दिवस एआरपी इंद्र जीत सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से प्रेरणादायी अनुभव मिला। मेंटरिंग समय में ऐसे अनुभव हमें और सकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। हम निश्चित रूप से और बेहतर प्रयास करते हुए जनपद से प्रशिक्षण लेकर, ब्लॉक के मेंटरिंग तक शिक्षकों बच्चों एव अभिभावकों तक टूल एवं सत्र 2026-27 के लिए पठन पाठन एव संस्कृति के उद्देश्य को पहुंचाकर निपुण भारत मिशन को अपनी मंजिल तक ले जाने के लिए हम सब भरसक प्रयास करेंगे। 

कभी न भूल पाने वाले इस प्रशिक्षण अनुभव के लिए स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर लाल चंद प्रवक्ता डायट, राहुल सिंह प्रवक्ता डायट एसआरजी अवधेश पांडेय, पद्मजा त्रिपाठी एवं टीम के समस्त सदस्यों को हम हृदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments