#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग कृष्ण मुरारी पांडेय की मौत का मामला अभी भी रहस्य बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए मृतक का विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेज दिया है। वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के करमिया गांव निवासी कृष्ण मुरारी पांडेय पिछले कुछ समय से अपने बहनोई जवाहिर लाल उपाध्याय के घर विशुनपुरा गांव में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले उनकी पत्नी सुशीला देवी का निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी और देखभाल के लिए वह बहनोई के घर आ गए थे। बृहस्पतिवार रात विशुनपुरा गांव में ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना उनके पैतृक गांव करमिया में रहने वाले अन्य परिजनों को दी गई, लेकिन शुक्रवार सुबह तक कोई भी परिजन मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी और शव लेकर अयोध्या जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में दाह संस्कार से पहले अर्थी रोक दी गई। मृतक के भाई ने मौत को लेकर आशंका जताते हुए संदेह व्यक्त किया था। संपत्ति विवाद की बात सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को बहनोई जवाहिर लाल उपाध्याय के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद सरयू नदी के टांडा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। वैज्ञानिक साक्ष्य मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बुजुर्ग की मौत का रहस्य बरकरार:कप्तानगंज के विशुनपुरा गांव में हुई थी मौत, पोस्टमार्टम में नहीं स्पष्ट हुआ कारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












