#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया में रविवार को अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत हर्रैया पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को शांति भंग की आशंका और संज्ञेय अपराधों को रोकने के उद्देश्य से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में की गई। क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसे अंजाम दिया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत यह निरोधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कसैला ग्राम निवासी 55 वर्षीय राम सुरेश पुत्र अवधू, 25 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र राम सुरेश, 41 वर्षीय बड़कापन पुत्र पारस और खम्हरिया सुजात निवासी 30 वर्षीय दिव्यांश पांडे पुत्र जन्येजय पांडे के रूप में हुई है। इन सभी को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हर्रैया के न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक इन्द्रेश यादव और कांस्टेबल रोशन शुक्ला शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शांति भंग की आशंका पर चार गिरफ्तार:बस्ती के हर्रैया में न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












