#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में चाय पीकर घर लौट रहे दो भाइयों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। यह घटना शनिवार रात बभनान बाजार के पास हुई। पीड़ित विष्णु कसौधन ने गौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विष्णु कसौधन ने अपनी तहरीर में बताया कि 31 मई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने भाई शिवम कसौधन के साथ बेकर्स की दुकान बंद कर बभनान बाजार स्थित शिवनेरी चाय की दुकान से लौट रहे थे। यादव चौराहे के पास वीरेंद्र यादव और उसके साथ मौजूद तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि नशे की हालत में धुत इन युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और गाली-गलौज करते हुए शिवम कसौधन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस मामले में गौर थाने में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में दो भाइयों से मारपीट, चार युवकों पर आरोप:चाय पीकर लौटते समय नशे में धुत युवकों ने किया हमला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












