Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नशे में धुत व्यक्ति नाले में गिरा:राहगीर ने कूदकर बचाई जान, लोगों...

नशे में धुत व्यक्ति नाले में गिरा:राहगीर ने कूदकर बचाई जान, लोगों ने की सराहना

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रोडवेज बस स्टैंड के समीप सोमवार को एक व्यक्ति नशे की हालत में खुले नाले में गिर गया। वह नाले में डूबने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी नाले में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर डूबते हुए व्यक्ति पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए राहगीर ने बिना किसी देरी के नाले में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उसने व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने राहगीर की सूझबूझ और बहादुरी की जमकर सराहना की। समय पर मिली मदद से व्यक्ति की जान बच गई। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। नाले से बाहर निकाले जाने के बाद व्यक्ति की हालत सामान्य बताई गई। यह घटना खुले नाले के कारण हुई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments