HomeHealth & Fitnessसुरक्षित बचपन व समृद्ध किसान, डबल इंजन सरकार की पहचान: केशव मौर्य

सुरक्षित बचपन व समृद्ध किसान, डबल इंजन सरकार की पहचान: केशव मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को’अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ तथा ‘विश्व दुग्ध दिवस’ अवसर पर समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनका सुरक्षित बचपन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही, उन्होंने भारत को दुग्ध उत्पादन में वैश्विक पटल पर शीर्ष पर बनाए रखने के लिए देश के करोड़ों पशुपालकों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की ‘दीदियों’ के भागीरथी प्रयास सराहनीय है। 

कहा कि मशन वात्सल्य और बाल सुरक्षा: अनाथ, बेसहारा और संकटग्रस्त बच्चों को पारिवारिक माहौल और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘मिशन वात्सल्य’ के तहत हजारों बच्चों को सीधे लाभान्वित किया गया है। बोले कि कोविड काल में या अन्य आपदाओं में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत बच्चों को 4,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता, मुफ्त शिक्षा और बालिकाओं के विवाह हेतु सहायता राशि दी जा रही है।

बताया कि स्कूल चलो अभियान और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्रदेश के 1.35 लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लास और बाल-अनुकूल बुनियादी ढांचे से लैस किया गया है, जिसके फलस्वरूप सरकारी स्कूलों में छात्र नामांकन का नया रिकॉर्ड बना है। कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन चुका है: वैश्विक दुग्ध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी अब लगभग 25 फीसद तक पहुंच चुकी है। भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो देश के कुल उत्पादन में लगभग 15-16 फीसद का योगदान देता है। 

उत्तर प्रदेश में वार्षिक दुग्ध उत्पादन 33 मिलियन टन (319 लाख मीट्रिक टन) से अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। कहा कि आज हमारी ग्रामीण दीदियां डेयरी सेक्टर की रीढ़ बन चुकी हैं और कमाल कर रही हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब गांव की एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ी सुरक्षित होती है। स्वयं सहायता समूहों की हमारी दीदियों ने दूध उत्पादन से लेकर बाल पोषण तक में जो कमाल किया है, वह नए आत्मनिर्भर भारत की जीती-जागती तस्वीर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments