Homeजिला / लोकल (Local News)तेहपुर में रिंद नदी में नहाते समय चार युवकों की डूबकर मौत,...

तेहपुर में रिंद नदी में नहाते समय चार युवकों की डूबकर मौत, चार घायल


फतेहपुर। जिले की रिंद नदी में रविवार को नहाते समय आठ युवक गहराई में चले जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की मौत हो गई।
घटना ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव के पास हुई। तपनी गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास स्थित रिंद नदी में नहाने गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायलों को तुरंत सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नदी किनारे सुरक्षा के उपाय बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments