HomeHealth & Fitnessबस्ती में रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन

बस्ती में रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन

बस्ती – शहर में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन, बरदहिया चौराहा, पाण्डेय बाजार रोड, बस्ती में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ओमकार चौधरी रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता, पूर्व सभासद ताड़क जायसवाल ने भी शिरकत की और संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के युवाओं के लिए सफलता की कुंजी है। ऐसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के निदेशक शुभम वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब में आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा, टेक्निकल लैब, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यार्थी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने संस्थान की इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे बस्ती में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments