महराजगंज के सिंदुरिया के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 21 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, 9 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी विशेष जांच भी की गई। सुबह से ही मरीज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने लगे थे। चिकित्सकीय टीम ने बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श तथा उपचार प्रदान किया। शिविर के दौरान मरीजों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। फार्मासिस्ट डॉ. एस.एन. राम ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वच्छता बनाए रखना, संतुलित आहार लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिविर को सफल बनाने में फार्मासिस्ट डॉ. एस.एन. राम, एलटी अरुण पटेल, एएनएम ग्लोरी भट्ट, एचवी विद्या देवी, वार्ड बॉय जनार्दन प्रसाद, अजीत कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों ने पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संभाली। ग्रामीणों ने ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क शिविर:21 मरीजों का उपचार, 9 की विशेष जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











