निचलौल ब्लाक क्षेत्र की ग्राम सभा भेडिहारी में शनिवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक निःशुल्क ओपीडी मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 64 ग्रामीणों का उपचार किया गया। शिविर में गांव के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज की कमांडेंट चिकित्सक डॉ. बी. विष्णु प्रियंका ने इन सभी मरीजों का उपचार किया। उपचारित ग्रामीणों में 25 पुरुष, 26 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल थे। बीमारी से संबंधित आवश्यक दवाओं का वितरण भी मौके पर ही किया गया। इस मानव चिकित्सा शिविर से ग्राम पंचायत भेडिहारी के ग्रामीणों को लाभ मिला। शिविर के दौरान “ए” समवाय पथलहवा के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर 5 अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भेडिहारी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 64 ग्रामीणों का उपचार:22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बांटी मुफ्त दवाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












