जिलाधिकारी ने सभी सामाजिक संगठनों, पेट्रोल पंप, व्यापारियों, समाजसेवियों से प्याउ शुरू करने की अपील
श्रावस्ती।पूरे उत्तर प्रदेश समेत जनपद मे तापमान मे निरंतर वृद्धि देखी जा रही है जिसके चलते नागरिकों पर हीटस्ट्रोक का खतरा मंडरा रहा है नागरिकों को हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए संयुक्त जिला अस्पतात परिसर मे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा नि:शुल्क प्याउ की शुरुआत की गयी है जिसका उद्घाटन सोसाइटी की अध्यक्ष / जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग ने फीताकाटकर एवं जल सेवा करके किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि – ” बढ़ती गर्मी मे शरीर को निर्जलीकरण से बचाने के लिए पानी पीना आवश्यक है । अधिकतर हम काम मे व्यस्त होने के कारण पानी पीना एवाइड कर देते हैं जो नुकसानदायक है इसलिए संयुक्त जिला अस्पताल में रेडक्रास के माध्यम से प्याउ संचालित किया गया है ताकि मरीज और तीमारदार सुगमतापूर्वक पानी पी सकें । यहां पर गुड़ और ओआरएस पैकेट भी रखवाये गये हैं जिससे आवश्यकता महसूस होने पर उनका उपयोग किया जा सके । परिसर मे पीने के जल की पर्याप्त व्यवस्था है पर प्याउ देखकर लोगों मे पानी पीने की इच्छा भी जागृत होगी जो हीटवेव के दुष्प्रभाव से बचने मे सहायक सिद्ध होगी । रेडक्रास की तरह अन्य समाजसेवी संस्थायें , समाजसेवी, व्यापारी , पेट्रोल पंप, नर्सिंग होम, आदि भी सार्वजनिक प्याउ शुरू करने के लिए आगे आयें । आम नागरिक भी हीटवेव से लड़ने मे प्रशासन का सहयोग प्रदान करे जिससे हीटवेव से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके । ”
रेडक्रास सचिव/आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि – ” आगामी 15-16 जून तक तापमान मे वृद्धि दर्ज होगी जिस बीच हीटवेव चलने का खतरा है गर्म मौसम से नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें हो सकती हैं जिनसे बचाव के लिए सभी संभव उपाय किये जा रहे हैं । आज रेडक्रास के पहले प्याउ का उद्घाटन हुआ है आगे कुछ ही दिनों मे प्रमुख स्थानों पर प्याउ शुरू किये जायेंगे । नगर निकाय और पंचायत विभाग द्वारा भी लगातार नागरिकों एवं जीव जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है । “
आज कार्यक्रम स्थल पर प्रभारी सीएमएस डॉ सुनील चौधरी, रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, अरविंद पाठक, कपिल शुक्ला, जीसी पाठक, शिवप्रकाश यादव, सरोजिनी चौहान आदि उपस्थित रहे ।












