Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार:कप्तानगंज CHC टीम ने पोखरा...

स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार:कप्तानगंज CHC टीम ने पोखरा बाजार में लगाया कैंप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड के पोखरा बाजार स्थित सीएचओ सेंटर पर सोमवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज की टीम द्वारा लगाए गए इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया गया। यह शिविर सीएचसी कप्तानगंज के चिकित्सक डॉ. पारसनाथ चौधरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले इस कैंप में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में डॉ. पारसनाथ चौधरी के साथ एसटीएलएस, एसटीएलएस, एलटी, एक्स-रे तकनीशियन, एएनएम, सीएचओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पूरी टीम मौजूद रही। चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों की जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। शिविर में टीबी, मलेरिया सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग भी की गई। जोगिंदर कुमार आर्य, संजय, विजय, राहुल, दिनेश, संगीता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शिविर में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से दूरदराज के लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाती हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments