Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के पिपरा कला में कूड़ादान केंद्र बदहाल:स्वच्छ भारत अभियान के दावों...

बस्ती के पिपरा कला में कूड़ादान केंद्र बदहाल:स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर सवाल, सफाईकर्मी नदारद

#बस्ती_न्यूज

रुदौली विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा कला में स्थापित कूड़ादान केंद्र बदहाल स्थिति में है। यह स्थिति सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर सवाल उठाती है, जहां एक ओर अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर इसकी अनदेखी हो रही है। स्थानीय निरीक्षण में पाया गया कि कूड़ादान केंद्र पर न तो कचरा एकत्र किया जाता है और न ही इसकी नियमित साफ-सफाई होती है। सफाईकर्मी अपनी मनमानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे केंद्र अनुपयोगी बना हुआ है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (VDO) अवध प्रताप सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।गांव के निवासियों ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी न तो गांव में नियमित रूप से आते हैं और न ही कभी देखे जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सफाईकर्मी केवल हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में सुनील, अनिल, कमलेश, गंगाराम मोरिया, राहुल, अशोक, अरविंद और रमेश चंद शामिल हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments