Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवा में 10 दिन बाद गैस डिलीवरी शुरू:सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की...

नौतनवा में 10 दिन बाद गैस डिलीवरी शुरू:सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगीं


नौतनवा कस्बे में लगभग 10 दिनों तक बंद रहने के बाद बुधवार से गैस एजेंसी से सिलिंडर की डिलीवरी फिर से शुरू हो गई। गैस मिलने की सूचना पर सैकड़ों उपभोक्ता सुबह से ही चौक-चौराहों पर रिफिलिंग के लिए कतार में खड़े हो गए। घंटों इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को गैस मिल सकी। गौरतलब है कि अचानक गैस डिलीवरी ठप होने से पिछले 10 दिनों से पूरे नगर में हाहाकार की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, समस्या को कम करने के लिए कुछ उपभोक्ताओं को नजदीकी एजेंसियों से जोड़ा गया था, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि नौतनवा गैस एजेंसी से सिलिंडर की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कतार में खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस न मिलने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। राजा वर्मा, रवि वर्मा, रामविलास यादव, अभिषेक अवधेश चौबे, भोला मदनवाल और सूरज मोदनवाल जैसे उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस की कमी के कारण उनके घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा था और अब उन्हें लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments