#बस्ती_न्यूज
बस्ती छावनी क्षेत्र के अमोढ़ा में शनिवार को गविष्टि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राम जानकी मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल में सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में श्रीविभूषित उत्तरामनाय ज्योतिष्मठ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का आगमन होगा। आयोजक निर्मल दूबे ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गौसेवकों के शामिल होने की संभावना है। गौमाता को राज्यमाता या राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का उद्देश्य आयोजक निर्मल दूबे ने बताया कि गविष्टि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य गौमाता को राज्यमाता या राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। गौ रक्षा को लेकर चलाया जा रहा अभियान उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि गौ रक्षा को मजबूत करना और समाज में गौ सेवा की भावना को बढ़ावा देना भी है। आयोजकों का कहना है कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर विधानसभा क्षेत्र में गौधाम स्थापना का लक्ष्य निर्मल दूबे ने बताया कि गविष्टि यात्रा के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक गौधाम की स्थापना का संकल्प भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि गौधाम बनने से निराश्रित गोवंश की देखभाल और संरक्षण में मदद मिलेगी। शंकराचार्य के आगमन को लेकर उत्साह जगतगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। आयोजकों के अनुसार, उनके मार्गदर्शन से गौ रक्षा अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आयोजन की तैयारियां पूरी कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गविष्टि यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के अमोढ़ा से निकलेगी गविष्टि यात्रा:गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने का उठेगा संकल्प
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












