इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम फूलपुर लाला चेतना केंद्र में गायत्री जयंती और गंगा दशहरा पर्व पर एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस यज्ञ में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण की कामना की। कार्यक्रम में ब्लॉक भनवापुर के संयोजक घनश्याम यादव ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गायत्री साधना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जीवन में खुशहाली और लोक कल्याण के लिए ऐसे यज्ञ आवश्यक हैं। उन्होंने मानव हितों के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर द्वारपाल चौरसिया, गोपाल चौधरी, शेषराम चौधरी, राजेंद्र श्रीवास्तव, शीला, गीता, लक्ष्मी, ज्योति, उषा देवी, डॉ. भंडारी और मिठाई लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
फूलपुर चेतना केंद्र में गायत्री यज्ञ आयोजित:विश्व शांति, सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण की कामना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












