HomeHealth & Fitnessगोरखपुर क्लब के संचालक के बेटेअमरीश ने किया सुसाइड   

गोरखपुर क्लब के संचालक के बेटेअमरीश ने किया सुसाइड   

गोरखपुर।गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव (40) ने आज शुक्रवार सुबह 10.15 बजे सुसाइड कर लिया। अमरीश सुबह 10 बजे फार्च्यूनर से कुस्मी फार्महाउस पहुंचे। मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। अचनाक गोली चलने की आवाज आई।

फार्महाउस के कर्मचारी दौड़कर पहुंचे तो अमरीश की मौत हो चुकी थी। खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी थी। उनके हाथ में पिस्टल थी। गोली उनके चेहरे पर लगी थी। उन्होंने सुसाइड क्यों किया? इसकी वजह से फिलहाल सामने नहीं आई है।

सूचना पर एसएसपी डॉ. कौष्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल पहुंचे। कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुंच गई है। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

 अमरीश का घर पार्क रोड पर है। टेंट हाउस और ठेकदारी करते थे। दिग्गज नेताओं और VVIP लोगों के कार्यक्रम में इनकी कंपनी एके टेंट हाउस का ही शामियाना लगता है। पार्क रोड पर रहने वाले अमरीश का कुस्मी में फार्महाउस है। वो अक्सर फार्महाउस जाया करते थे।खबर लिखें जाने तक छानबीन चल रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments