Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी दो नए केंद्रों का लोकार्पण:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में डिजिटल...

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी दो नए केंद्रों का लोकार्पण:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में डिजिटल रीडिंग मशीन और डे-केयर सेंटर


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में 29 जून, 2026 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए डिजिटल रीडिंग मशीन और किलकारी बाल देखभाल केंद्र का लोकार्पण करेंगी। यह लोकार्पण विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह के अवसर पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में स्थापित यह डिजिटल रीडिंग मशीन दिव्यांग विद्यार्थियों के पठन-पाठन को सुगम बनाएगी। पुस्तकालय प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मशीन किसी भी पुस्तक को स्कैन कर 100 से अधिक भाषाओं में अनुवादित कर सकती है। अनुवादित सामग्री को वॉइस सुविधा के माध्यम से सुना जा सकेगा, जो विशेष रूप से दृष्टिबाधित और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी। कमजोर दृष्टि वाले विद्यार्थी इस सॉफ्टवेयर के जरिए पाठ को बड़े अक्षरों में देखकर अध्ययन कर सकेंगे। विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन पर भी सामग्री डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसी अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में नवस्थापित किलकारी बाल देखभाल केंद्र (डे-केयर सेंटर) का भी लोकार्पण होगा। यह केंद्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित, सुविधायुक्त और अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा। केंद्र में बच्चों की देखभाल के लिए केयरटेकर नियुक्त किए जाएंगे। यहां बच्चों के आराम, खेलने, सीखने और समग्र देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास के लिए ‘कलरव बाल उपवन’ भी स्थापित किया गया है, जिसमें खेलने के विभिन्न उपकरण लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments