बस्ती रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर मंगलवार को एक यात्री का बैग ट्रेन से गिर गया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तत्परता दिखाते हुए बैग को ढूंढ निकाला और यात्री को वापस सौंप दिया। बैग में यात्री की मां की दवाएं और अन्य कीमती सामान था। फूलपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती निवासी सर्वेश यादव पुत्र गंगा प्रसाद मंगलवार को ट्रेन नंबर 20103 आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मुंबई से बस्ती की यात्रा कर रहे थे। बस्ती स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर ट्रेन के झटके से उनका काले रंग का बैग दरवाजे से नीचे गिर गया। इस बैग में उनकी माता जी की दवाएं थीं, जिन्हें मुंबई में इलाज के बाद लाया जा रहा था। दवाओं की अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई गई है। बैग में पुराने कपड़े और अन्य कीमती सामान भी था। यात्री सर्वेश यादव ने तत्काल कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बैग की तलाश शुरू कर दी। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुजीत सोनकर ने बैग को ढूंढकर थाना कार्यालय में जमा कराया। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर के कुशल निर्देशन में, यात्री सर्वेश यादव से पहचान कराने के बाद बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्य के लिए आवेदक ने जीआरपी बस्ती की प्रशंसा की।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रेन से गिरा बैग जीआरपी ने खोजा:दवाइयों समेत यात्री को सुरक्षित लौटाया, ईमानदारी से यात्रियों के चेहरे खिलें
RELATED ARTICLES












