#बस्ती_न्यूज
बस्ती में बुधवार को क्षेत्र के खेसुआँ स्थित पंचायत भवन में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मरीजों को चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य परामर्श, जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में खून, रक्तचाप (बीपी), शुगर की मुफ्त जांच, वजन और लंबाई की माप जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, मरीजों को मुफ्त एक्स-रे की सुविधा भी दी गई। इस दौरान कुमारी, प्रीति, प्रेमा देवी, कपूरा देवी, रामचंद्र, रामउग्रह और बसंत कुमार सहित अनेक मरीजों ने इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आए सभी मरीजों को निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में एलटी विवेक वर्मा, एक्सरे टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर फिरोज अब्बासी, संजू सिंह, सारिका और पूनम वर्मा जैसे स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खेसुआं में आरोग्य शिविर आयोजित:मरीजों को मुफ्त परामर्श, जांच और दवाएं मिलीं; एक्स-रे की सुविधा मिली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












