Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हुजूरपुर में तेज आंधी-बारिश शुरू:भीषण गर्मी के बाद लोगों को मिली राहत,...

हुजूरपुर में तेज आंधी-बारिश शुरू:भीषण गर्मी के बाद लोगों को मिली राहत, गन्ने की फसलों को लाभ


आज हुजूरपुर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। यह इस वर्ष की पहली इतनी तेज आंधी थी, जिसने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। आंधी की गति काफी अधिक थी। तूफानी आंधी के तुरंत बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। हुजूरपुर क्षेत्र में अभी भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। इस बारिश से गन्ना, मक्का और सब्जी जैसी फसलों को भी लाभ पहुंचा है। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments