Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर ने यूपी में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू किया:सिद्धार्थ नगर में...

दैनिक भास्कर ने यूपी में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू किया:सिद्धार्थ नगर में सहायक विकास अधिकारी ने प्रचार वैन को दिखाई हरी झंडी


दैनिक भास्कर ने उत्तर प्रदेश में ‘प्रधान रेटिंग अभियान’ शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को प्रचार वैन को रवाना किया गया। सिद्धार्थ नगर जनपद के बर्डपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) अम्बरीष यादव ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। प्रचार वैन को रवाना करते समय अम्बरीष यादव के साथ सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ओमकार यादव और सुबास कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह प्रचार वैन जिले की विभिन्न पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को प्रधानों की रेटिंग के महत्व के बारे में जागरूक करेगी। इस रेटिंग के माध्यम से जनता सीधे ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का मूल्यांकन कर सकेगी। प्रचार वैन के साथ चल रहे दल के सदस्य रेटिंग से संबंधित पत्रक बांटकर ग्रामीणों को जानकारी दे रहे हैं। जिन गांवों से यह वैन गुजरेगी, वहां अभियान से जुड़े पोस्टर भी लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। प्रधानों के मूल्यांकन में ग्रामीण पांच प्रमुख बिंदुओं पर अपनी राय दे सकेंगे। इनमें घरों तक नियमित पेयजल की उपलब्धता, गांव में सड़क और लाइट की व्यवस्था, रोजगार के अवसर और घरों में शौचालयों का निर्माण शामिल हैं। ग्रामीण इन बिंदुओं के आधार पर दैनिक भास्कर ऐप पर अपने प्रधानों को अंक दे सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments