श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में बुधवार रात हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हुई वर्षा से खेतों में खड़ी मक्के की फसल भीग गई है, जिससे उसके खराब होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों सर्वेश,रीति,सजन साहू, वीरू आदि का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो मक्के के दाने सड़ सकते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्षेत्र के किसान सर्वेश यादव ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और फसल पूरी तरह भीग चुकी है। हालांकि, इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और आम की फसल को भी लाभ मिलने की संभावना है। फिलहाल, किसान मौसम साफ होने और अपनी फसल को बचाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
तेज बारिश से मक्के की फसल को भारी नुकसान:किसानों की चिंता बढ़ी,फसल खराब होने की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












