नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा में तैनात होमगार्ड चंद्रिका प्रसाद यादव सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने उन्हें सम्मानित किया। चंद्रिका प्रसाद यादव ग्राम ठाकुरपूर्व के निवासी और छेड़ी राम के पुत्र हैं। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर और तहसीलदार नानपारा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चंद्रिका प्रसाद यादव की दीर्घकालीन सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना की गई। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान स्वरूप चंद्रिका प्रसाद यादव को एक साइकिल और घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं। समारोह में मौजूद सभी लोगों ने उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी।
होमगार्ड चंद्रिका प्रसाद यादव सेवानिवृत्त:उपजिलाधिकारी नानपारा ने सम्मान समारोह में दी विदाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











